फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman's bank account 20 thousand rupees flown

महिला के बैंक खाते से 20 हजार रुपये उड़ाए

Mon, 30 Jan 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 30 Jan 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
जालसाज ने खुद को बैंक अफसर बताकर एक महिला से फोन पर उसके एटीएम का कोड पूछ लिया। फिर महिला के खाते से 20 हजार रुपये की खरीददारी कर ली। महिला को इसकी जानकारी तब हुई जब उसके मोबाइल पर बैंक खाते से रुपये निकलने का मैसेज पहुंचा। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के नौगवां पकड़िया गांव निवासी मजदूर बाबू खां ने बताया कि उसकी पत्नी फातिमा बेगम का बैंक ऑफ बड़ौदा की नौगवां पकड़िया शाखा में खाता है। 28 जनवरी की सुबह फातिमा के मोबाइल पर एक अंजान नंबर से फोन पहुंचा। फोन करने वाले ने खुद को बैंक अफसर बताया। उसने खाता बंद होने की धमकी देकर उसके एटीएम कार्ड का पिन नंबर जान लिया। इसके बाद महिला के खाते से बीस हजार रुपये निकाल लिए। बैंक खाते से रुपये निकलने संबंधी मैसेज मोबाइल पर पहुंचा, जिससे देख महिला के होश उड़ गए। उसने बैंक जाकर मामले की शिकायत की। वहां पता चला कि चार बार में ऑनलाइन शॉपिंग में रुपये खर्च किए गए हैं। इंस्पेक्टर हरगोविंद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। बैंक से भी संपर्क कर डिटेल जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन

बीसलपुर। मंडी समिति के सुरक्षाकर्मी दोदराम के खाते से जालसाज ने 25 हजार रुपये उड़ा लिए। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित दोदराम ने बताया कि उनका खाता बैंक आफ बड़ौदा की हरूनगला शाखा में है। शनिवार को एक युवक ने उनके मोबाइल पर कॉल कर खाते की जानकारी जुटाई। कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर खाते से 25 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज मिला, तो उनके होश उड़ गए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed