{"_id":"57321c434f1c1b0871919aed","slug":"woman-riding-a-scooty-srerah-conflict-waged-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेराह स्कूटी सवार महिला को छेड़ा विरोध पर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरेराह स्कूटी सवार महिला को छेड़ा विरोध पर पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Tue, 10 May 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर कैफे से घर जा रही स्कूटी सवार महिला से दो बाइक सवार शोहदे ने सरेराह छेड़छाड़ कर दी। महिला ने विरोध किया तो उसे मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बावजूद महिला ने आरोपियों का पीछा कर उनमें से एक का नाम-पता हासिल कर लिया। महिला की तहरीर पर थाना सुनगढ़ी पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शहर की एक महिला ने सुनगढ़ी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात वह काम के सिलसिले में गांधी स्टेडियम रोड स्थित साइबर कैफे में गई थी। वहां काम निपटाकर स्कूटी से घर के लिए निकली तभी कुछ दूर पहुंचने पर बाइक सवार दो युवकों ने पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ आगे जाकर उन्होंने छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध किया तो दोनों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग निकले। घायल होने के बावजूद महिला ने साहस दिखाया और स्कूटी से शोहदों का पीछा कर उन्हें से एक युवक की शिनाख्त करने में सफल हो गई। इसके बाद महिला ने घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतुल प्रधान ने बताया कि तहरीर के आधार पर जाटों का चौराहा निवासी चंदन चौधरी और एक अज्ञात के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। बाइक के रजिस्ट्रेेशन नंबर के जरिए दूसरे आरोपी का पता लगाया जा रहा है।