{"_id":"5a1d5d694f1c1b70548c01e0","slug":"woman-killed-husband-and-son-injured-in-biking","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में महिला की मौत, पति व बेटा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकों की भिड़ंत में महिला की मौत, पति व बेटा घायल
अमर उजाला ब्यूरो माधोटांडा/ पीलीभीत।
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
dead
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर-माधोटांडा रोड पर गुलाबटांडा के पास हादसे के बाद जुटी भीड़
आगे चल रही बाइक के अचानक मोड़ने पर हुआ हादसा
पूरनपुर-माधोटांडा रोड पर गुलाबटांडा के पास मंगलवार सुबह दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में कस्बा माधोटांडा निवासी 52 वर्षीय सुमन की मौत हो गई, जबकि पति व बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया है।
कस्बा माधोटांडा के रहने वाले किसान अंबरीश सिंह मंगलवार सुबह पत्नी सुमन और बेटे पंद्रह वर्षीय सौम्य सिंह के साथ बाइक से पूरनपुर जा रहे थे। उधर मथना जप्ती निवासी शीतल सिंह अपनी पत्नी निंदर कौर को उसके मायके छोड़ने जा रहे थे। पूरनपुर -माधोटांडा रोड पर गुलाबटांडा के पास आगे चल रहे शीतल सिंह ने बाइक मोड़ दी। इसके बाद पीछे से आ रहे अंबरीश की बाइक उससे टकरा गई। टक्कर लगने के बाद सुमन की नीचे गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अंबरीश और बेटा सौम्य घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार दंपति को मामूली चोटें आईं। हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। इस पर एसएचओ इंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया, यहां प्राथमिक इलाज के बाद पिता-पुत्र को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
एसएचओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों क्षतिग्रस्त बाइक पुलिस के कब्जे में हैं। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर पीड़ित के परिवार वालों ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस वाले काफी देर से पहुंचे। यही नहीं शव का पंचनामा करने के लिए काफी देर तक वह अभिलेख व मोहर ही नहीं मौके पर ला सके। इसके चलते पोस्टमार्टम को शव देर से मोर्चरी जा सका।
विज्ञापन
शादी की खुशियां मातम में बदल गईं
पीलीभीत। हादसे के बाद एक पल में किसान के घर का खुशनुमा माहौल मातम में तब्दील हो गया है। मृतक सुमन की भतीजी रीति सिंह की बुधवार को शादी है। इसी की तैयारियों के लिए दंपति अपने बेटे संग मंगलवार सुबह पूरनपुर जाने को हंसी-खुशी निकले थे। घर-परिवार में भी सभी शादी को लेकर कामकाज में व्यस्त थे और खुशियां छाई हुई थीं। गुलाबटांडा के पास हुए सड़क हादसे में सुमन की मौत की खबर पहुंचते ही शादी के खुशियों वाले घर में मातम पसर गया। खुशनुमा माहौल मातम में बदल गया। हर कोई गमगीन परिवार को ढांढस बंधाने में जुटा है।