फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Wife poisoned milk Accused of killing

पत्नी को जहर खिलाकर मार डालने का आरोप

Thu, 11 Jun 2015 11:35 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Thu, 11 Jun 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Wife poisoned milk Accused of killing
शहर के मोहल्ला शेरमोहम्मद निवासी इमरान ने छह माह पहले अपनी पत्नी शाहीन
विज्ञापन
को तलाक दे दिया था। आरोप है कि दोबारा शाहीन को अपने प्रेमजाल में फंसाकर चोरी छिपे उससे निकाह कर लिया। बुधवार को इमरान से मिलकर जब शाहीन अपने घर पहुंची तो उसकी हालत खराब थी। घरवाले उसे एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई रज्जन खां ने इमरान पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। शहर कोतवाली पुलिस ने भाई की तहरीर पर इमरान समेत पांच लोगों के खिलाफ धारा 328 और 304 बी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
रज्जन खां ने बताया कि बहन शाहीन का निकाह 15 फरवरी 14 को मोहल्ले के इमरान के साथ हुआ था। एक लाख रुपये और एसी की मांग को लेकर पति व ससुराल वाले बहन को मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। जुलाई 14 में मांग पूरी न होने पर इमरान ने शाहीन को तलाक दे दिया। चार माह पहले इमरान ने पूरनपुर की एक युवती से निकाह कर लिया। शाहीन इमरान से काफी प्रेम करती थी। वह उसके साथ रहना भी चाहती थी।
इसका फायदा उठाते हुए इमरान ने बहन को मोबाइल पर कॉल कर अपने झांसे में ले लिया और दो महीने पहले गुपचुप तरीके से उसके साथ भी निकाह कर लिया। इमरान उसे अक्सर फोन कर मोहल्ले में रहने वाले अपने दोस्त के घर बुलाता था। बुधवार को भी उसे इमरान ने दोस्त के घर बुलाया था। शाम को बहन जब इमरान के दोस्त के घर से निकली तो उसकी हालत खराब थी। उसे उल्टियां हो रहीं थीं। घर पहुंची बहन ने इमरान आदि पर जबरन जहर खिलाने की बात बताई।
हालत खराब होने पर घरवाले उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बहन को मृत घोषित कर दिया। इस पर परिवार के लोग शव घर ले आए। मृतका के भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कार्यवाहक कोतवाल पीके दूबे ने बताया कि भाई रज्जन खां की ओर से इमरान, उसके पिता शफी अहमद, मां, दो भाइयों रिजवान व रिहान के के खिलाफ धारा 328 व 304 बी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना सीओ सिटी कौशलेंद्र सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed