{"_id":"58b301994f1c1bbf56830c3c","slug":"way-in-dispute-had-stayed-three-hours-funeral","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते के विवाद में तीन घंटे रुकी रही शवयात्रा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ते के विवाद में तीन घंटे रुकी रही शवयात्रा
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Sun, 26 Feb 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रास्ते के विवाद में उलझकर एक युवती की शवयात्रा तीन घंटे तक रुकी रही। इसकी एसडीएम से शिकायत की गई। इसके बाद मौके पर पहुंची राजस्व टीम व पुलिस ने निपटारा कराया। शव को एक खेत से रास्ता दिलाकर शमशान तक पहुंचवाया गया।
शेरपुर कस्बे के रहने वाले रंजीत वाल्मीकि की 17 वर्षीय पुत्री पिंकी की बीमारी के चलते शनिवार रात मौत हो गई। शमशान घाट तक रास्ता न होने के कारण शवयात्रा तीन घंटे तक रुकी रही। एकत्र वाल्मीकि समाज के लोगों ने रविवार को रविवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर समाधान की मांग करते हुए शव शमशान तक पहुंचाने के लिए रास्ता दिलाने की मांग की। इसको गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने राजस्व व पुलिस टीम को मौके पर भेजा। यूपी 100 डायल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बातचीत के बाद शवयात्रा को एक खेत से रास्ता दिलाकर मामला शंात कराया गया। प्रधानपति रियाजतनूर खां मझले ने बताया कि पास के एक खेत से रास्ता दिलाकर पिंकी के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
000000
वाल्मीकि समाज के शमशान घाट को काफी घूमकर रास्ता था। आवादी बढने के साथ ही रास्ते पर कब्जा होता गया। अभी तक लोग समीप के एक खेत से शमशान घाट जाते थे। खेत के चारों ओर बाड़ लगने से रास्ता बंद हो गया। बुधवार को पैमाइश कर शमशान घाट का सीधा रास्ता दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
- सुमेर लाल, राजस्व निरीक्षक।