फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Wall buried divyanga Rickshaw driver killed

दीवार से दबकर दिव्यांग  रिक्शा चालक की मौत

Sun, 19 Jun 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 19 Jun 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
सहकारी गन्ना समिति के पुराने भवन की दीवार गिरने से दिव्यांग रिक्शा पोलर मोहल्ला कायस्थान निवासी 30 वर्षीय राजीव घायल हो गया। उसका रिक्शा भी मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। घायल राजीव को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घरवाले उसे जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी ही कर रहे थे कि उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

घटना रविवार सुबह पांच बजे की है। मोहल्ला कायस्थान निवासी राजीव रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। राजीव रविवार को सुबह करीब साढ़े चार बजे घर से रिक्शा लेकर निकाला था। राजीव के तहेरे भाई विनोद ने बताया कि सवारियों को उतार कर राजीव नगर में गांधी पार्क के समीप लघु शंका को रुका था। इस दौरान सहकारी गन्ना समिति के पुराने भवन की दीवार उसके ऊपर भरभराकर ढह गई। मलबे में दबकर राजीव गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका रिक्शा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहां मौजूद लोगों ने घायल राजीव को सीएचसी पहुंचाया। जहां उसकी गंभीर दशा को देखते हुए डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार वाले उसे घर ला कर जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी ही कर रहे थे कि उसकी मौत हो गई। राजीव की मौत पर उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


घर का मुखिया था राजीव
पूरनपुर। राजीव के माता-पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। दो भाईयों में राजीव बड़ा है, जबकि उसका छोटा भाई संजीव दिल्ली मेें रहकर मजदूरी करता है। राजीव के परिवार में पत्नी रीता के अलावा तीन साल का पुत्र अंशुमान है। राजीव खराब आर्थिक स्थिति के चलते किराए पर रिक्शा लेकर चलाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना दुखद है, लेकिन इसमें दोष भी किसी का नहीं है। दीवार इतनी कमजोर या गिरताऊ हालत में नहीं लग रही थी।  कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया। रिक्शा पोलर गरीब बताया गया है। मामले को लेकर चेयरमैन से वार्ता की जाएगी। 
- सौवीर सिंह, सचिव सहकारी गन्ना समिति
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed