फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   vivad in bhekaripur

अब भिखारीपुर में अमनचैन बिगाड़ने की कोशिश

Sat, 17 Jan 2015 11:45 PM IST
pilibhit
pilibhit Updated Sat, 17 Jan 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
vivad in bhekaripur
शहर में मूर्तियां खंडित करने की घटना को हुए 24 घंटे भी बीत नहीं सके कि खुराफाती तत्वों ने थाना सुनगढ़ी के गांव भिखारीपुर में धार्मिक स्थल के गेट पर आपत्तिजनक वस्तु से भरी पोटली टांगकर अमन चैन बिगाड़ने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों के आपसी सद्भाव के चलते उनकी यह कोशिश एक बार फिर नाकाम साबित हुई। एसपी ने मौका मुआयना कर ऐहतियात तौर पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया है। एसडीएम सदर ने भी वहां कैंप कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर से सटे गांव भिखारीपुर में गांव के किनारे एक धार्मिक स्थल स्थिति है। धार्मिक स्थल के पड़ोस में ही उर्स चल रहा है। धार्मिक स्थल के पुजारी दिनेश मिश्रा ने बताया कि वह मंदिर पर ही रात में रुकते हैं। शनिवार की भोर चार बजे वह उठकर गेट खोलने गए तो गेट बाहर से बंद था। इस पर वह वापस लौट आए। सुबह करीब पांच बजे मंदिर की सफाई करने गांव का तेजराम रोज की तरह जब पहुंचा तो उसने गेट के सटकने से लटक रही आपत्तिजनक वस्तु से भरी पोटली देखी। इस पर वह सन्न रह गया। उसने इसकी जानकारी धार्मिक स्थल के पुजारी को दी। पुजारी की सुचना पर तमाम लोग भी मौके पर पहुंच गए। गांव में तनाव व्याप्त हो गया। सूचना पर एसपी सोनिया सिंह, एसडीएम सदर रामप्रकाश, प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह, सर्विलांस प्रभारी सत्येंद्र सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी ने मौका मुआयना कर ग्रामीणों से जानकारी ली और आपसी सौहार्दय बनाए रखने की अपील की। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी बृजेश सिंह ने बताया कि पुजारी की ओर से मामले की तहरीर नहीं मिंली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। गांव में किसी प्रकार का कोई तनाव नहीं है। सतर्क ता के लिहाज से फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन

दो माह पहले भी हुआ था प्रयास
धार्मिक स्थल के पुजारी दिनेश मिश्रा ने बताया कि दो माह पूर्व भी अज्ञात लोगों ने धार्मिक स्थल पर लगी एक प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया गया था। इस मामले की तहरीर भिखारीपुर पुलिस चौकी पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और मामले को दबवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो सिपाहियों पर लगे गंभीर आरोप, रोष  
धार्मिक स्थल पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने पुलिस चौकी के दो सिपाहियों पर बेवजह प्रताड़ित करने, जुआ खिलवाने, शराब आदि की बिक्री कराने आदि गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने एसपी से दोनों सिपाहियों को चौकी से हटाने और आरोपों की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। सिपाहियों की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed