फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Virender including gun police station On surrender

बंदूक समेत वीरेंद्र ने थाने पर किया आत्मसमर्पण

Sat, 22 Aug 2015 10:58 PM IST
Nuria
Nuria Updated Sat, 22 Aug 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन

गांव पिंडरा में नाली विवाद को लेकर चली गोली के मामले में जानलेवा हमले के आरोपी गांव के ही वीरेंद्र सिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक के साथ थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने बंदूक को कब्जे में लेकर आरोपी का चालान कर दिया है।

विज्ञापन

गांव पंडरी में हफ्ते भर पहले नाली को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। दूसरे पक्ष के सुग्रीव सिंह ने लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी थी। गोली लगने से महेंद्र सिंह घायल हो गया था। पुलिस ने घायल के पिता भारत सिंह की ओर से वीरेंद्र सिंह, उसके पुत्र सुग्रीव सिंह, तेजपाल सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। घटना के अगले दिन पुलिस ने तेजपाल को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था, लेकिन अन्य आरोपी फरार थे। शुक्रवार को भारत सिंह ने एएसपी सुधीर कुमार सिंह से मिलकर फरार आरोपियों को विवेचक के साथ बैठे देखने और लाइसेंसी बंदूक जमा न करने का आरोप लगाया था। एएसपी ने 24 घंटे के अंदर बंदूक जमा कराकर आरोपियों को गिरफ्तार करने और लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई का आश्वासन दिया था। शनिवार को आरोपी वीरेंद्र सिंह ने लाइसेंसी बंदूक समेत थाना पर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने बंदूक को कब्जे में लेकर आरोपी का चालान कर दिया है। एसओ दलवीर सिंह ने बताया कि लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed