फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Viral Video of bribery of khaki

खाकी की घूसखोरी का वीडियो वायरल

Wed, 01 Mar 2017 10:59 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 01 Mar 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
 बरखेड़ा थाने में तैनात दो पुलिस कर्मियों के जमानत तस्दीक प्रार्थना पत्र में सुविधा शुल्क की मांग करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। इसकी जानकारी लगने पर एसपी ने सीओ बीसलपुर को मामले की जांच कर जल्द रिपोर्ट मांगी है। ऐसे में दोनों पुलिसकर्मियों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है। सोशल साइट्स पर वायरल हुए इस वीडियो में बरखेड़ा पुलिस के हेड मोहर्रिर नरेश कुमार और कांस्टेबल महेंद्र पाल दिखाई दे रहे हैं। इसमें पांच सौ रुपये की मांग की जा रही है। बुधवार को वायरल हुए वीडियो की जानकारी एसपी देवरंजन वर्मा को हुई। एसपी ने पहले खुद मामले की जानकारी की। इसके बाद सीओ बीसलपुर हरीश भदौरिया को जांच के लिए बरखेड़ा थाने भेजा है। एसपी ने दोनों पुलिस कर्मियों के बयान दर्ज करने के साथ विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। एसपी ने बताया कि मामला 2011 में दर्ज किए गए दहेज हत्या के मुकदमे में जमानत तस्दीक प्रार्थना पत्र से जुड़ा है। सीओ बीसलपुर की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद उसी के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed