फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Violence in the excavation of the pond rotten , six injured

तालाब की खुदाई को लेकर  सड़ा में मारपीट, छह घायल

Tue, 07 Jun 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत/न्यूरिया।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत/न्यूरिया। Updated Tue, 07 Jun 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Violence in the excavation of the pond rotten , six injured
‌प‌िटाई - फोटो : अमर उजाला
- गांव के एक किसान के परिवार और लेबर में चले लाठी डंडे
विज्ञापन

- घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस, दो हिरासत में 
 सड़ा गांव में तालाब की खुदाई का एक परिवार ने विरोध कर दिया। कहासुनी से शुरू हुए विवाद में मारपीट भी हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे बरसाए, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हंगामे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सख्ती से मामला शांत कराया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया है। 

न्यूरिया थाना क्षेत्र के सड़ा गांव स्थित एक तालाब पर मंगलवार को मनरेगा के तहत तालाब की खुदाई होनी थी। ग्राम प्रधान गेंदनलाल द्वारा लेबर लगाकर काम शुरू करा दिया गया। इस बीच पास के ही खेत स्वामी रामस्वरूप ने खुदाई का विरोध कर दिया। आरोप था कि गलत नापजोख को लेकर उसके खेत की जमीन को भी तालाब में शामिल कर दिया गया है। कुछ ही देर में किसान के तमाम रिश्तेदार एकत्र हो गए और काम रुकवा दिया। दोनों के बीच जमकर गाली गलौज हुई। इसके बाद मारपीट होने लगी। लेबर और किसान के रिश्तेदारों ने एक दूसरे पर जमकर लाठी डंडे बरसाए। जिसमें खुदाई के लिए लगाई गई लेबर में भूपराम, गुरदयाल और दूसरी ओर से रामस्वरूप, नत्थोदेवी , हरप्रसाद, छोटेलाल समेत छह लोग घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मारपीट कर रहे लोगों को सख्ती से शांत कराकर दो को हिरासत में ले लिया गया है। घटना की दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। एसओ दलवीर वर्मा ने बताया कि ग्राम प्रधान और किसान की ओर से तहरीर मिली है। घायलों का मेडिकल कराया गया है। मामले में क्रास रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। गुंडई करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed