{"_id":"56eaf1f24f1c1b64208b476a","slug":"vegetable-money-on-demand-vendor-beard-nochi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे मांगने पर सब्जी विक्रेता की दाढ़ी नोंची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसे मांगने पर सब्जी विक्रेता की दाढ़ी नोंची
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Thu, 17 Mar 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब्जी के पैसे मांगे जाने से क्षुब्ध एक युवक ने सब्जी विक्रेता से गाली गलौज और मारपीट करते हुए उसकी दाढ़ी नोंच ली। सब्जी विक्रेता ने युवक पर दो हजार रुपये लूटने का आरोप भी लगाया है।
मोहल्ला ग्यासपुर निवासी शमशुद्दीन ने बताया कि वह गुरुवार को मोहल्ला दुर्गाप्रसाद में पानी की टंकी के पास ठेला लेकर सब्जी बेचने गया था। मोहल्ले के ही एक युवक ने उससे 40 रुपये की सब्जी खरीदी और रुपये नहीं दिए। रुपये मांगने से क्षुब्ध होकर युवक ने उनसे गाली गलौज की और दाढ़ी नोंच ली। शमशुद्दीन किसी तरह से जान बचाकर भागे और कोतवाली में युवक के विरूद्ध नामजद तहरीर दी, जिसमें उसने जेब में रखे बिक्री के दो हजार रुपये लूटने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। नगर पुलिस चौकी प्रभारी रामनाथ यादव ने बताया कि मामले की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।