फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Vaishno Devi missing couple including son

वैष्णो देवी गए दंपति बेटे समेत लापता

Wed, 12 Jul 2017 10:49 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Wed, 12 Jul 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
Vaishno Devi missing couple including son
लापता दंप‌ितति
मां वैष्णो देवी के दर्शन करने गये पॉश बल्लभ नगर कॉलोनी निवासी दंपति व उनका बेटा रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। आठ दिन से उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। मोबाइल फोन स्विच ऑफ बताए जाने पर परिवार वालों को चिंता सताने लगी है। सुनगढ़ी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने के साथ ही रिश्तेदार जम्मू जाकर उसको तलाशने में जुटे है, लेकिन कोई खबर नहीं लग सकी है। इधर पुलिस भी कोई लोकेशन पता नहीं लगा सकी है। 
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के बल्लभ नगर कॉलोनी निवासी गिरिराज सिंह रिटायर्ड दरोगा हैं। उनके तीन बेटे विनय, अभय और सौरभ हैं। दो बेटे विनय और अभय मेडिकल स्टोर चलाते हैं। छोटा बेटा सौरभ घर पर रहकर काम करता है। एक बेटी पूजा है, जिसकी शादी हो चुकी है। बेटा सौरभ (30) एक जुलाई की शाम करीब पांच बजे बस से मां वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे। उसके साथ पत्नी छाया (28) और दो साल का बेटा अंश भी हैं। बस से उसे दिल्ली तक जाना था। पत्नी का स्वास्थ्य खराब होने के बाद वह मुरादाबाद रुक गया और अगले दिन दिल्ली होते हुए उसने अपनी यात्रा पूरी की। तीनों ने माता के दर्शन करने के बाद चार जुलाई की शाम सौरभ ने बड़े भाई विनय को फोन कर बताया कि वह जम्मू के नीलकंठ होटल में ठहरे हैं। उसकी ट्रेन निकल गई है अत: वह किसी अन्य सवारी से आ जाएगा। यहां मोबाइल काम नहीं कर रहा है इसलिए होटल से फोन किया है। उसने ये भी आश्वस्त किया कि चिंता न करना। तब से वो अभी तक नहीं आया। आठ दिन बाद भी उनका कोई पता नहीं लग सका है। बताए गए दिन के बाद भी उनके घर न पहुंचने पर परिवार वालों ने फोन मिलाया, लेकिन नंबर लगातार स्विच ऑफ बता रहा है। जिससे परिवारीजनों को उनकी चिंता बढ़ गई। इसकी सुनगढ़ी पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की, लेकिन अब तक दंपति की लोकेशन पुलिस पता नहीं लगा सकी है। 
विज्ञापन


000
नीलकंठ होटल से पांच 
को किया था चेक आउट 
पीलीभीत। धार्मिक स्थलों पर मंडरा रहे आतंकी खतरे को देखते हुए परिवार को अचानक रहस्यमय ढंग से लापता हुए दंपति की सलामती को लेकर चिंता बनी हुई है। उधर पुलिस कार्रवाई की गति बेहद धीमी है। अभी कागजी कार्रवाई को भी पुलिस पूरा नहीं कर सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लापता सौरभ के पिता गिरिराज सिंह ने बताया कि वह बेटे के लापता होने के बाद एक दिन इंतजार करने के बाद वह यहां पर पुलिस कार्रवाई में लग गए। सौरभ के ससुर बरेली निवासी भगवंत अन्य रिश्तेदारों के साथ जम्मू गए हुए हैं। दो दिन से वह जम्मू में ही लापता परिवार को खोजने में लगे है। इस दौरान उनको दंपति का भले कोई सुराग न मिल सका हो, लेकिन इतना पता लगा है कि दंपति का रिजर्वेशन हो चुका था। जिस पर उन्होंने पांच जुलाई को जम्मू के नीलकंठ होटल से चेकआउट कर लिया। दिल्ली में रह रहे रिश्तेदारों से मिली जानकारी के आधार पर रिजर्वेशन होने की बात पुष्ट हुई है। इसके बाद वह ट्रेन में सवार हुए या फिर नहीं, इसका पता नहीं लग सका है। खास बात है कि मामला बेहद गंभीर होने के बाद भी पुलिस की कार्रवाई कछुआ चाल से अधिक नहीं हो सकी है। थाना पुलिस आम तौर पर दर्ज की जाने वाली गुमशुदगी की तर्ज पर ही इसको लेकर भी लापरवाह बनी रही। जिले के अधिकारियों के संज्ञान में डालने की भी जहमत नहीं उठाई गई। सिर्फ नंबर को सर्विलांस पर लगाकर लोकेशन का पता लगाने की बात कहकर इतिश्री कर ली गई। मामला संज्ञान में आने पर अब एसपी ने पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed