{"_id":"570fdb854f1c1b673b4a6ba5","slug":"unknown-woman-s-body-found-along-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी किनारे मिला अज्ञात युवती का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नदी किनारे मिला अज्ञात युवती का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Thu, 14 Apr 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव धुरिया-पलिया के निकट शारदा नदी के किनारे लगभग 20 वर्षीय एक युवती का शव सड़ीगली अवस्था में पड़ा मिला है। उसके शरीरर के कई अंग जंगली जानवर खा गए हैं। देखने से शव करीब हफ्ते भर पुराना लग रहा है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव धुरिया-पलिया के पास जंगल के निकट शारदा नदी के किनारे रेत में एक युवती का सड़ागला शव देखे जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्राम प्रधान बिल्लू ने शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एसओ दुर्गेश मिश्र, चौकी इंचार्ज रमनगरा के साथ मौके पर पहुंचे। युवती का सिर और एक हाथ जंगली जानवरों द्वारा खाया हुआ प्रतीत हो रहा है। युवती नीला जंपर और कत्थई चित्तीदार सलवार पहनी थी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। एसओ ने बताया कि शव करीब हफ्ता भर पुराना है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण ज्ञात हो सकेगा। ग्रामीण रेप के बाद हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं।