फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two years of marriage bluffing The continued sexual abuse

शादी का झांसा दे दो साल तक करता रहा यौन शोषण

Sat, 31 Dec 2016 11:17 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Sat, 31 Dec 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
पहले एक युवक ने युवती से शादी की बात तय कर करीबी बढ़ाई। भरोसा जीतने के बाद उससे दो साल तक शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद अब दहेज को लेकर तमाम शर्तें रख दीं। जिसे पूरा करने में असमर्थता जताने पर शादी से इंकार कर दिया। एसपी से शिकायत के बाद जहानाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने एसपी को दिए शिकायत पत्र में बताया कि उसकी शादी 2014 में कस्बे के मोहम्मद नबी पुत्र खलील अहमद से तय हुई थी। 25 मई 2014 को उसकी मंगनी हुई। इसके बाद से आरोपी लगातार पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाता रहा। शादी करने की तिथि को लेकर लगातार टालमटोल की जाती रही। 15 नबंबर 2016 को पीड़िता अपनी मां के साथ आरोपी के घर शादी की तारीख तय करने के लिए गई थी। जिस पर युवक पर उसके परिवारीजनों ने दो लाख नकदी, मकान का बैनामा उसके नाम कराने के बाद शादी करने की बात कही। पीड़िता के असमर्थता जताने पर शादी करने से इंकार कर दिया। जहानाबाद पुलिस के न सुनने पर पीड़िता ने एसपी से शिकायत की, जिसके बाद कार्रवाई की जा सकी है। इंस्पेक्टर जहानाबाद यतेंद्र बाबू भारद्वाज ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी मोहम्मद नबी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed