{"_id":"6ad617ffc8e16dd1c00476e6","slug":"1413-lakh-duped-in-the-name-of-job-and-share-in-the-company-kangra-news-c-95-1-kng1004-262380-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नौकरी और कंपनी में हिस्सेदारी के नाम पर 14.13 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नौकरी और कंपनी में हिस्सेदारी के नाम पर 14.13 लाख ठगे
विज्ञापन
कंपनी मालिक की मौत का बहाना बनाकर ऐंठे 5.44 लाख रुपये
फेसबुक पर नौकरी का झांसा दे फंसाया, रकम मिलते ही मोबाइल बंद
तनुज सैणी
धर्मशाला। फेसबुक पर नौकरी का विज्ञापन देकर शातिरों ने पालमपुर के एक व्यक्ति से 14.13 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने पहले निजी सुरक्षा कंपनी में शाखा प्रबंधक की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद कंपनी में 25 फीसदी हिस्सेदारी देने के नाम पर ठग लिया।
पालमपुर के तहत क्षेत्र के 48 वर्षीय शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने फेसबुक पर पूर्व सैनिकों को हिमाचल में नौकरी देने का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर एक व्यक्ति ने अपना नाम कैप्टन नरेश कुमार बताया। उसने बायोडाटा मंगवाने के बाद 10 जून को साक्षात्कार के लिए चंडीगढ़ बुलाया। वहां एक सुरक्षा कंपनी में पालमपुर शाखा प्रबंधक बनाने का भरोसा देकर 45 हजार रुपये जमानत राशि जमा करवाई।
इसके बाद आरोपी ने अतिरिक्त जमानत राशि और नई शाखा खोलने के नाम पर पैसे मांगे। शिकायतकर्ता के अनुसार, 15 जुलाई को आरोपी ने फोन कर बताया कि कंपनी मालिक की मौत हो गई है। अब वह कंपनी में 25 फीसदी हिस्सेदार बन सकते हैं। इसके लिए 5.44 लाख रुपये मांगे गए। इसके बाद रकम भी वापस नहीं मिलने की बात कही गई। इसके बाद शिकायतकर्ता ने दो किस्तों में यह राशि भी जमा करवा ली।
विज्ञापन
पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने पालमपुर में नई शाखा खोलने, हिस्सेदारी के दस्तावेज और वेतन के चेक भेजने का भरोसा भी दिया। करीब 30 बार उनसे करीब 14.13 लाख रुपये लिए गए। लेकिन 26 अगस्त के बाद उनसे संपर्क नहीं हो पाया। न नौकरी मिली और न ही हिस्सेदारी के दस्तावेज और जमा राशि भी वापस नहीं की गई। आरोपियों ने मोबाइल नंबर भी बंद कर दिए। एएसपी साइबर क्राइम पुलिस थाना धर्मशाला कुलदीप कुमार ने बताया कि बीएनएस की धारा 318(4) के तहत जीरो प्राथमिकी दर्ज की है। मामला पंचरुखी पुलिस थाना क्षेत्र का होने के कारण आगामी जांच के लिए वहां भेजा गया है। संवाद