फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two people including deer horn were caught, 75 thousand recovery

हिरन की सींग सहित दो लोग पकड़े गए, 75 हजार वसूले

Tue, 23 May 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 23 May 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
वनविभाग ने हिरन के सींग लेकर आ रहे कलीनगर के दो लोगों को पकड़ लिया। जांच में सींग काफी पुराने पाए गए। इस पर वन विभाग ने दोनों से 75 हजार रुपये जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया। सामाजिक वानिकी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली कि माधोटांडा की ओर से एक मैजिक पर कुछ लोग हिरन के सींग लेकर आ रहे हैं। इस सूचना पर वन विभाग की टीम ने माधोटांडा मार्ग पर चिरौंजीलाल कॉलेज के निकट मैजिक की चेकिंग शुरू कर दी। इस बीच आई एक मैजिक की छत पर प्लास्टिक के कट्टे में हिरन के तीन सींग बरामद हुए। वनकर्मियों ने जानकारी करने का प्रयास किया तो इसे ला रहे दोनों व्यक्ति खामोश हो गए लेकिन अन्य सवारियों केे माध्यम से जानकारी करने पर वनकर्मियों ने दोनों को पकड़ लिया। वनकर्मी दोनों को लेकर सामाजिक वानिकी कार्यालय पहुंचे। पूछताछ में उन्होंने नाम रियाज एवं नफीस बताया। डीएफओ आदर्श कुमार के निर्देश पर दोनों से 75 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। एसडीओ केपी सिंह ने बताया कि सींग काफी पुराने थे। दोनों आरोपियों को जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed