फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two killed in clash bikes

बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत

Wed, 06 May 2015 11:54 PM IST
पीलीभीत/जराकोठी।
पीलीभीत/जराकोठी। Updated Wed, 06 May 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two killed in clash bikes
असम हाइवे पर थाना
विज्ञापन
गजरौला क्षेत्र में जरा गोदाम के पास दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में माधोटांडा थाना क्षेत्र के कसबा कलीनगर निवासी 45 वर्षीय बलकार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि दूसरी बाइक पर सवार थाना जहॉनाबाद क्षेत्र के गांव डांग निवासी शफीक अहमद, उनकी मुन्नी बेगम व रिश्ते का भाई शहरोज उर्फ बाबर घायल हो गया। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 25 वर्षीय शहरोज की मौत हो गई। उधर खकरा के पास बाइकों की टक्कर में थाना जहॉनाबाद के गांव हिमकरपुर निवासी अरविंद, उनकी पत्नी अनुपम व बहन नेहा घायल हो गई।

एसओ अशोक कुमार बुद्धप्रिय ने बताया कि कलीनगर निवासी बलकार सिंह पीलीभीत की ओर से आ रहे थे। जरा गोदाम के पास सामने से आ रही बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे बलकार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार डांग निवासी शफीक अहमद, उनकी पत्नी मुन्नी बेगम व रिश्ते का भाई शहरोज उर्फ बाबर घायल हो गया।

तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शहरोज की भी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही दोनों मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। मृतक बलकार सिंह के परिवार वाले जहां मौके पर पहुंच गए। वहीं शहरोज के रोते-बिलखते परिवार वाले भी जिला अस्पताल पहुंच गए।

उधर गांव हिमकरपुर निवासी अरविंद अपनी पत्नी अनुपम व बहन नेहा को परीक्षा दिलाने बाइक से उपाधि कॉलेज आ रहा था। खकरा के पास अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed