फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two Kbajpa leader worker trampled by ca

भाजपा नेता की कार ने मजदूर को रौंदा

Sun, 09 Oct 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 09 Oct 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Two Kbajpa leader worker trampled by ca
भाजपा नेता की कार ने मजदूर को रौंदा - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
शाहजहांपुर रोड पर चांद मस्जिद के सामने कार से कुचलकर फेरी लगा परिवार की जीविका चलाने वाले एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद चालक पकड़े जाने के भय से कार को अनियंत्रित गति में भगाने लगा जिसकी चपेट में आकर छह अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में सवार भाजपा नेता एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्यपाल गंगवार ने इसके बाद कार चालक की फटकार लगाई और चालक समेत कार पुलिस के हवाले कर दिया। भाजपा नेता ने इस हादसे पर दुख भी जताया है।
विज्ञापन

मोहल्ला ग्यासपुर निवासी इमरान शाह ने बताया कि उनके पिता 40 वर्षीय बाबूशाह रविवार को ग्रामीण क्षेत्रों में फेरी लगाने के बाद अपराह्न लगभग एक बजे साइकिल से घर आ रहे थे। नगर में शाहजहांपुर रोड पर चांद मस्जिद के सामने विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक ने पकड़े जाने के भय से कार की गति तेज कर दी। अनियंत्रित गति में भागी कार की चपेट में आकर आस-पास के छह अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। इन घायलों में मोहल्ला ग्यासपुर निवासी तसब्बर, इसी मोहल्ले के शाहिद, जिला शाहजहांपुर के थाना बंडा क्षेत्र के गांव  दलेलपुर निवासी सत्येदव उनकी पत्नी आरती देवी, पुत्री संध्या और शिवानी शामिल हैं। कार की टक्कर इतती तेज थी कि मजदूर की साइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सत्यदेव बाइक से अपने इन घर वालों के साथ बीसलपुर होते हुए बरेली जा रहा था। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डाक्टरों ने बाबू शाह को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक कार लेकर शाहजहांपुर रोड पर भागने लगा, लेकिन कार में सवार भाजपा नेता सत्यपाल गंगवार ने चालक की फटकार लगाने के साथ कार और चालक को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र इमरान ने कोतवाली में घटना की तहरीर दे दी है। एसओ केपी सिंह ने बताया कि इमरान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में कार के नंबर का उल्लेख किया गया है और चालक पीलीभीत की राजीव कालोनी निवासी दशरथ को नामजद किया गया है। कार में सवार भाजपा नेता एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्यपाल गंगवार ने बताया कि सड़क पर अचानक आए पैदल चल रहे लोगों को बचाने के चक्कर में यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि घटना के उन्होंने चालक की काफी फटकार लगाई और कार व चालक को स्वयं कोतवाली ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। उन्होंने घटना पर दुख व्यक्त किया है। पुलिस ने शव सील कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। इस हादसे से मृतक के घर कोहराम मच गया है। मृतक के पुत्रों इमरान, फुरकान, जीशान, पुत्रियों शमीम, सलमा, नगमा, भाई यूनुस, बहन मुन्नी बेगम, मनीषा बेगम और मां हसीना बेगम का रोते रोते बुरा हाल हो रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed