{"_id":"f6f8221fdb14341d04eaa151d56670af","slug":"two-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में दो महिलाओं समेत तीन घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में दो महिलाओं समेत तीन घायल
बीसलपुर।
Updated Tue, 17 Feb 2015 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के तीन स्थानों पर सोमवार को हुईं फौजदारी की घटनाओं में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए हैं।
पहली घटना गांव बरसिया में घटी। गांव के वीर सिंह की पत्नी ध्यान कली को गांव के की धर्मवीर की पत्नी शीला देवी ने बच्चों के विवाद पर डंडा मारकर घायल कर दिया। दूसरी घटना गांव मितेपुर की है। गांव के कमलेश को वहीं के केदारनाथ ने पुरानी रंजिश को लेकर लाठी मारकर घायल किया। इसके अलावा गांव कर्रखेड़ा निवासी गायत्री देवी को घरेलू मामलों के चलते उनके पति कांत कुमार, देवर परशुराम और परिवार के ही नंदराम की पत्नी हेमलता ने लात घूंसों से पीटकर घायल कर दिया। थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है और हमलावरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।