{"_id":"58e904924f1c1b68625b5bb4","slug":"two-hunters-with-tiger-bones-three-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ की हड्डियों सहित दो शिकारी पकड़े, तीन फरार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाघ की हड्डियों सहित दो शिकारी पकड़े, तीन फरार
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Sat, 08 Apr 2017 09:13 PM IST
विज्ञापन
पकउ़ा गया िश्ाशिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वनविभाग की टीम ने बराही रेंज में कंजरिया घाट के निकट छापामार कर बाघ की छह किलो हड्डियों सहित दो शिकारियों को पकड़ लिया, जबकि उनके तीन साथी फरार हो गए। वन विभाग ने पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया है।
वन्यजीव अपराधों की निगरानी कर रही एसटीएफ ने वनविभाग को सूचना दी कि कुछ शिकारी बाघ की हड्डियां बेचने की फिराक में हैं। एसटीएफ की सूचना पर एसडीओ केपी सिंह नेतृत्व में डिप्टी रेंजर दिग्विजय सिंह, रामबहादुर, मोहम्मद आरिफ, मोहित सिंह, बाबूराम की टीम ने बराही रेंज में शारदा नदी के निकट कंजरिया घाट पर छिपकर निगरानी की। शाम के लिए कुछ लोग आते दिखे जिन्हें वनविभाग की टीम ने रोकने का प्रयास किया लेकिन इसमें तीन लोग भाग गए जबकि दो को वन विभाग ने पकड़ लिया। दोनों के पास से एक पैकेट में बंद बाघ की हड्डियां बरामद की गई। दोनों को बराही रेंज कार्यालय लाकर पूछताछ की गई। इसमें उन्होंने नाम क्रमश: छोटेलाल निवासी पताबोझी और संतोष गिरी उर्फ कल्लू निवासी पिपरिया जयभद्र (दोनों ही पूरनपुर क्षेत्र) बताया जबकि उनके फरार साथी नहरोसा के मुस्ताक व फरियाद एवं पताबोझी निवासी बालकिशन है। दोनों ने बताया कि उन्हें इन हड्डियों को खटीमा तक पहुंचाने की जिम्मेदारी मिली थी। हड्डियां कितनी पुरानी और कहां की हैं इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। एसडीओ केपी सिंह ने बताया कि फरार साथियों की तलाश की जा रही है। हड्डियां काफी पुरानी लग रही हैं। तीनों के पास दांत होना भी बताया जा रहा है। उनके पकड़े जाने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। हड्डियों की भी जांच कराई जाएगी।