{"_id":"576ebc7f4f1c1bdf0cb480a6","slug":"two-homes-of-thousands-thieves-carried-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से हजारों का सामान ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरों से हजारों का सामान ले गए चोर
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक रात में चोरों ने पास-पास बने दो छप्परपोश घरों से हजारों का सामान समेट लिया। खास बात रही कि घरवाले बाहर सोते रहे और चोर पीछे के रास्ते घुसकर वारदात को आसानी से अंजाम देकर निकल गए। पुलिस ने तहरीर मिलने पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गजरौला कस्बे के निवासी इसरार बख्श ट्रक चालक है। उसका पूरा परिवार एक छप्परपोश घर में रहता है। गुरुवार रात सभी गर्मी अधिक होने के कारण छप्पर के बाहर ही सो रहे थे। देर रात चोर पीछे के रास्ते भीतर घुस आए, जिसके बाद बक्से में रखे ग्यारह हजार रुपये, पीतल के बर्तन समेत बीस हजार रुपये का घरेलू सामान चुरा ले गए। पास के ही मोहम्मद अहमद के मकान में भी वारदात की गई। वह परिवार भी छप्पर के बाहर सोता रह गया। पीछे के रास्ते छप्पर के भीतर घुसकर चोर सात हजार रुपये, चांदी की दो अंगूठी, एक जोड़ी पायल, सोने के झाले समेत बीस हजार रुपये का सामान चुरा ले गए। दूसरे दिन सुबह उठने पर सामान बिखरा देख पीड़ितों को घटना का पता लगा। देर शाम थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ विवेक त्रिवेदी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस को मौके पर भेजकर छानबीन की गई है। मामले की जांच की जा रही है।