{"_id":"5776a3884f1c1b615679bea8","slug":"two-for-the-sake-of-dowry-women-s-homeless","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर दो महिलाएं कीं बेघर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की खातिर दो महिलाएं कीं बेघर
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की खातिर दो विवाहिताओं को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने मोहल्ला खानकाह निवासी कामिल खां की पुत्री शवीना बेगम की ओर से उसके पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव गुलडिय़ा निवासी संजय की पत्नी संतोषी की तहरीर पर पुलिस ने उसे डॉक्टरी जांच को भेजा है।
पुलिस ने बताया कि पूरनपुर देहात के मोहल्ला खानकाह निवासी कामिल खां की पुत्री शवीना बेगम की शादी मोहल्ला निवासी अकील खां से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद दहेज में एक लाख रुपये की नगदी और अन्य सामान की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। इसी के चलते 28 मई को उसकी पिटाई कर केरोसिन डालकर जलाने की कोशिश की गई। शोर-शराबा पर मौका मिलते ही शवीना अपनी आठ माह की पुत्री को लेकर मायके आ गई। आरोप है कि उसके ससुरालियों ने मायके में पहुंचकर भी पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शवीना बेगम की ओर से उसके पति अकील, सास जातून, ननद अंजुम, जेठ नियामतउल्ला, शकील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, गांव गुलडिय़ा निवासी संतोषी को दहेज में एक लाख रुपये की नगदी की मांग पूरी न होने पर पिटाई की गई। आरोप है कि शुक्रवार को विदा कराने पहुंचे उसके भाईयों से भी अभद्रता की गई और जान से मारने की नियत से उसके गले में रस्सी डाल पिटाई की गई। उसके भाईयों ने बमुश्किल उसे बचाया। आरोप है कि उसके ससुरालियों ने उसके भाई की बाइक को भी कब्जे में ले लिया। संतोषी ने पति संजय, सास के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने संतोषी को डॉक्टरी जांच को सीएचसी भेजा है।