फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   two died in road accident

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

Tue, 17 Feb 2015 07:34 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Tue, 17 Feb 2015 07:34 PM IST
विज्ञापन
two died in road accident
पूरनपुर इलाके में असम हाइवे पर सोमवार की देर रात राजस्व विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बंडा थाना के गांव ददूरी निवासी 28 वर्षीय सुदेश कुमार का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। पुलिस उसकी सड़क हादसे में मौत होना मान रही है। उधर टनकपुर हाइवे पर तेजरफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर दूरसंचार विभाग के लगे बोर्ड से टकरा गई, जिससे स्कूटी सवार खटीमा (उत्तराखंड) निवासी 22 वर्षीय अरुण कुमार भारती की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

दुर्घटना: एक
तहसील कर्मी का शव मिला
पूरनपुर। असम हाइवे पर टेलीफोन एक्सचेंज के निकट सोमवार की देर शाम एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। सूचना पर एसएसआई अमर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृत युवक के पास से मिले मोबाइल नंबर से उसके घर पर सूचना दी। सूचना पर मंगलवार की सुबह पहुंचे शाहजहांपुर के थाना बंडा क्षेत्र के गांव ददूरी निवासी राहुल ने शव की शिनाख्त अपने भाई 28 वर्षीय सुदेश कुमार के रूप में की। मृतक के चाचा शिवदास ने बताया कि सुदेश कुमार तहसील में चैनमैन के पद पर तैनात था। गांव से रोज सुदेश तहसील आता-जाता था। सोमवार को भी सुबह ड्यूटी करने किसी सवारी वाहन से आया था। इसके बाद शाम को घर नहीं पहुंचा। साथी की मौत की सूचना पर तमाम तहसील कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। शिवदास ने बताया कि सुदेश के परिवार में पत्नी ममता देवी, पांच वर्षीय पुत्र सुमेन, तीन वर्षीय अमन है। एसएसआई अमर सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया मौत किसी अज्ञात वाहन से कुचलने से हुई है। पुलिस ने राहुल की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


दुर्घटना: दो
हाईस्पीड में चली गई खटीमा के युवक की जान
मझोला। कोतवाली व कसबा खटीमा की 17 मील चौकी इंचार्ज संजीव कुमार ने बताया कि खटीमा निवासी अरुण कुमार भारती सोमवार की शाम पड़ोसी दुकानदार की स्कूटी मांग कर पीलीभीत की ओर आ रहा था। रात करीब 10.30 बजे टनकपुर हाइवे पर खटीमा क्षेत्र के पोलीगंज स्कूल के पास तेज रफ्तार स्कूटी सड़क किनारे लगे दूरसंचार विभाग के लोहे के बोर्ड से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि स्कूटी के पड़खच्चे उड़ गए। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी सुबह निकलने वाले लोगों ने मझोला चौकी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। इस पर पुलिस ने स्कूटी के कागजात देखे और तस्दीक की तो स्कूटी खटीमा के टेढ़ाघाट पुन्नापुर निवासी हरप्रीत सिंह की निकली। पुलिस ने हरप्रीत को घटना की जानकारी दी। सूचना पर मृतक के घर वाले मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त अरुण कुमार भारती के रूप में की। सूचना पर पहुंची खटीमा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed