फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two charges of theft Lay recovered

चोरी के आरोप में दो  धरे, सामान बरामद

Sun, 08 May 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 08 May 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Two charges of theft Lay recovered
चोरी - फोटो : pilibhit, beureu
कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला दुबे निवासी देशी घी व्यापारी के गोदाम से तीन मई को हुई चोरी का पर्दाफाश करते हुए दो युवकों को चोरी के माल समेत गिरफ्तार करने का दावा किया है। 
विज्ञापन

मोहल्ला दुबे निवासी देशी घी व्यापारी प्रवीन गोयल की गोदाम से तीन मई की रात चोरों ने देशी घी के चार पीपे, कुंकिंग गैस के सात सिलेंडर, एक थर्मस और एक पैनल समेत काफी सामान चुरा लिया था। प्रवीन द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में मोहल्ला पटेलनगर निवासी रामदेव, रोहित, कलावती, मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी मोहन, केशव , रंपुरा रोड निवासी टिल्लू और छोटा उर्फ कालिया को नामजद किया गया था। पुलिस ने रविवार को नामजद आरोपी रामदेव और रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी गए सामान में से एक थर्मस, एक पैनल, कुकिंग गैस के सात सिलेंडर और देशी के दो पीपे बरामद कर लिए हैं। प्रवीन गोयल ने बरामद सामान की शिनाख्त कर ली है। पुलिस ने बरामद सामान सील कर दिया है। नगर पुलिस चौकी प्रभारी रामनाथ यादव ने बताया कि फरार पांचों अन्य नामजद आरोपियों को भी बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed