{"_id":"67f0b251a54f483721f628521c8b4068","slug":"turtle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्लभ प्रजाति के 126 कछुआ बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुर्लभ प्रजाति के 126 कछुआ बरामद
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Thu, 25 Dec 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभारी कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वन विभाग और कोतवाली पुलिस की टीम ने बुधवार को गांव सिसैइया जलालपुर में छापा मारकर बाइक से भाग रहे तीन शिकारियों को पकड़ने का प्रयास किया। दो शिकारी बाइक से भाग गए, जबकि एक शिकारी को दबोच लिया गया। दबोचे गए शिकारी के कब्जे से दुर्लभ सुंदरी प्रजाति के 126 कछुआ बरामद किए गए। दबोचे गए शिकारी रामनरेश ने पुलिस को अपने साथियों के नाम पते बता दिए हैैं। वनरक्षक संजीव सक्सेना ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
रिपोर्ट में जिला शाहजहांपुर के कस्बा खुदागंज के मोहल्ला राहान निवासी रामनरेश, थाना तिलहर के गांव नजरपुर निवासी सुनील कुमार और बीसलपुर कोतवाली के गांव सिसैइया जलालपुर निवासी रामपाल कश्यप को नामजद किया गया है। कछुओं को रेंज कार्यालय के हौज में छोड़ दिया गया है।