फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Trying to steal a young man who fled police

चोरी की कोशिश कर रहे युवक पुलिस को देख भागे

Thu, 03 Nov 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 03 Nov 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
Trying to steal a young man who fled police
चोरी की कोशिश कर रहे युवक पुलिस को देख भागे - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
बुधवार रात जेपी रोड पर पुलिस की सक्रियता से चोरी की वारदात टल गई। पांच युवक एक दुकान काटने की कोशिश कर रहे थे। इस बीच गश्त से लौट रहे कोतवाल की गाड़ी देख पांचों युवक पास की गलियों से भाग गए। पुलिस ने तलाशने की कोशिश की, लेकिन कोई नहीं मिल सका। इसके बाद कोतवाल ने पिकेट प्वाइंट पर जाकर पुलिस की मुस्तैदी को परखा और अलर्ट रहने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

शहर की प्रमुख जेपी रोड पर एक बंद दुकान के बाहर पांच संदिग्ध युवक दुकान काटने की कोशिश कर रहे थे। गश्त कर लौट रहे कोतवाल इंद्र सिंह की नजर पांचों युवकों पर गई। जब तक पुलिस उनको पकड़ने का प्रयास करती आरोपी पुलिस की गाड़ी देख पास की गलियों से भाग निकले। कोतवाल ने आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश की, लेकिन कोई नहीं मिला। इसके बाद प्वाइंट पर जाकर पुलिस की मुस्तैदी को चेक किया गया। कोतवाल इंद्र सिंह ने बताया कि संभवत: संदिग्ध युवक दुकान में चोरी का प्रयास कर रहे थे। जोकि पुलिस को देख भाग गए। बाजार में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर मुस्तैद रहने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed