फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Trying to misbehave with women on the strength of tamanche

तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म की कोशिश

Tue, 16 May 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 16 May 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
 घर में घुसे युवक ने मजदूर की पत्नी से तमंचे के बल पर दुष्कर्म की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर पड़ोसी पहुंचे इससे पहले आरोपी धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र के एक मजदूर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात वह काम के सिलसिले में बाहर गया था। घर में उसकी पत्नी अकेली थी। देर रात गांव का चांद मियां दीवार कूदकर मजदूर के घर में घुस गया। इसके बाद कमरे में सो रही मजदूर की पत्नी को दबोचकर अश्लील हरकतें शुरू कर दी। विरोध करने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। महिला के शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। इस पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। पति के वापस आने पर मंगलवार सुबह पीड़ित ने घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed