फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Truck overturns injured seven workers

ट्रक पलटने से सात श्रमिक घायल

Thu, 07 Jan 2016 11:00 PM IST
दियोरिया/पीलीभीत।
दियोरिया/पीलीभीत। Updated Thu, 07 Jan 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Truck overturns injured seven workers
कोतवाली क्षेत्र के गांव घुरी पट्टी के पास गुरुवार को ट्रक पलटने से उसमें सवार सात श्रमिक घायल हो गए।
विज्ञापन


बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी महेंद्र पाल बृहस्पतिवार को अपना धान की बोरियों से भरा ट्रक लेकर गांव घुरी पट्टी बीसलपुर आ रहा था। गांव से बाहर निकलते ही संतुलन बिगड़ गया जिससे ट्रक सड़क किनारे पलट गया। ट्रक पलटने से उसमें लदी धान की बोरियां सड़क पर गिर गईं और बोरियों के नीचे ट्रक में सवार सात श्रमिक दबकर घायल हो गए।


उधर से गुजर रहे राहगीरों ने बोरियों के नीचे दबे श्रमिकों को बमुश्किल बाहर निकाला। घायलों को बीसलपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घायलों में बीसलपुर के मोहल्ला दुबे निवासी रामकुमार, रामसहाय, महेंद्र पाल, हजारी लाल, ऋषि पाल, धर्मपाल और मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी निवासी हसीब खां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed