फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Truck driver killed in collision bikes

ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत, एक घायल

Tue, 22 Sep 2015 10:56 PM IST
पीलीभीत/ पूरनपुर।
पीलीभीत/ पूरनपुर। Updated Tue, 22 Sep 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
Truck driver killed in collision bikes
असम हाइवे पर पूरनपुर कस्बे के निकट बेकाबू गति से दौड़ते ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार पूरनपुर देहात के मोहल्ला रजागंज निवासी 25 वर्षीय अजीम और साहूकारा लाइन पार का उसका साथी मेराज खां घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां अजीम की मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक मेराज खां और अजीम पीलीभीत जा रहे थे। असम हाइवे पर पूरनपुर से कुछ दूर एक ढाबा के पास उनकी बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे मेराज और अजीम लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को 108 एंबुलेंस में जिला अस्पताल भिजवा दिया। जहां पर अजीम की मौत हो गई। इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और ट्रक को कब्जे में लिया है। उधर, हादसे की खबर मिलते ही अजीम के घर में कोहराम मच गया। कुछ ही देर में रोते बिलखते परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन


दो सड़क हादसों में तीन घायल
बीसलपुर। दो स्थानों पर हुए सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव परसिया निवासी हरीओम मंगलवार को अपने घर के सामने बीसलपुर-पीलीभीत रोड पार कर रहे थे। तभी वह बरखेड़ा की ओर से आई बाइक की चपेट में आकर घायल हो गए। सड़क पर गिरने से बाइक सवार गांव भीकमपुर का शिवकुमार भी जख्मी हो गया है। गांव बरसिया में घर के सामने खड़ी शंकर लाल की पत्नी अनारकली को बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गईं। टक्कर मारने बाद बाइक मौके पर छोड़कर चालक भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed