{"_id":"575323924f1c1b77051096ce","slug":"transformer-oil-extracted-from-the-truck-by-thieves","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से आए चोरों ने ट्रांसफार्मर से निकाला तेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से आए चोरों ने ट्रांसफार्मर से निकाला तेल
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sun, 05 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक में सवार होकर आए चोरों ने क्षेत्र में लगे एक ट्रांसफार्मर से तेल चोरी कर लिया। तेल केन में भरकर चोर भागने ही वाले थे कि पास के एक युवक ने शोर मचा दिया। इस पर चोर तेल छोड़ ट्रक में सवार होकर भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
क्षेत्र के रिछा रोड पर बाजार कटरा के समीप उस्मान बेग का मकान है। इसके सामने ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। शुक्रवार रात करीब दो बजे ट्रांसफार्मर के आगे ट्रक खड़ा कर कुछ लोग उससे तेल चोरी कर रहे थे। पहले तो पास का एक युवक समझा कि ट्रक खराब होने पर उसे ठीक करने के लिए खड़ा किया गया है लेकिन जब उसने तेल केन में भरकर ट्रक में लादते देखा तो शोर मचा दिया। आसपास के लोग इकट्ठे हुए तो चोर तेल छोड़ ट्रक में सवार होकर भाग गए। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की। एसओ भोला सिंह ने बताया कि पता लगा है कि ट्रक में पहले से भी कई केनों में तेल रखा था।