{"_id":"5b0426124f1c1bd7408b6f82","slug":"tractor-trolley-over-turns-one-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, चालक की मौत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
Updated Wed, 23 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
tractor trolley
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधोटांडा रोड पर जमुनिया चौराहा से दो सौ मीटर पहले सोमवार रात अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली में दबकर चालक 40 वर्षीय धनीराम पुत्र गिरधारी लाल की मौत हो गई। मंगलवार को शव को माधोटांडा पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव दुधियाखुर्द गांव निवासी राम बहादुर उर्फ धनीराम खेती कर परिवार का भरण पोषण करते थे। सोमवार को वह गांव के चमन सिंह की ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर एलएच चीनी मिल में अपना गन्ना उतारने आए थे। रात को चीनी मिल में गन्ना उतारने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली से घर के लिए निकले। रात करीब साढ़े 11 बजे माधोटांडा रोड पर जमुनिया चौराहा से दो सौ मीटर पहले ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक धनीराम ट्रैक्टर के नीचे दब गए। रात तक किसान के वापस घर न पहुंचने पर परिजनों ने फोन कर जानकारी की। इसमें पहले तो फोन रिसीव नहीं हुआ, बाद में किसान ने कॉल रिसीव कर परिजनों को ट्रैक्टर में दबे होने की बात बताई। इसके बाद परिजन ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए। किसी तरह किसान को घायल हालत में बाहर निकाला। जिसके बाद एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसको चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। खास बात रही कि चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुए हादसे को लेकर पुलिस अंजान रही। जबकि रात में ही ग्रामीण व परिजन मौके पर बचाव कार्य करते रहे और एंबुलेंस भी बुलाई गई। दूसरे दिन मंगलवार को मौत की जानकारी मिलने पर माधोटांडा थाने से पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान की मौत के बाद से परिवार में चीख पुकार मची हुई है। पत्नी फूला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पांच बच्चे नीरज (21), रीना (18), काजल (15), सुमित (11) और अंचल (5) हैं। हाल ही में 18 मई को बड़ी बेटी नीरज की शादी किसान ने की थी। अब हादसे के बाद जिस घर में तीन दिन पहले शादी का खुशनुमा माहौल था, अब मातम छा गया है।