फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tractor-trolley collision The driver died from Dunlop

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से डनलप चालक मरा

Fri, 19 Feb 2016 11:18 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Fri, 19 Feb 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley collision The driver died from Dunlop
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से डनलप चालक थाना बरखेड़ा के गांव भगवंतापुर ताल्लकुके काजरबोझी निवासी 42 वर्षीय ढाकनलाल की मौत हो गई। वह डनलप में गन्ना भरकर बरखेड़ा चीनी मिल जा रहा था। हादसे के बाद से उसके परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल पर मौजूद प्रेमवती ने बताया कि उसके पति शुक्रवार को डनलप में गन्ना भरकर बरखेड़ा चीनी मिल जा रहे थे। प्रतापडांडी-अमखेड़ा के बीच ट्रैक्टर-ट्रॉली ने डनलप में टक्कर मार दी, जिससे पति घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके पति को प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से भाग निकला। पति की हादसे में मौत होने की सूचना पर उनके परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। पति का शव देखकर प्रेमवती बिलखने लगीं। मृतक के चार पुत्र और एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed