फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   To resist tampering Young men made ??a nuisance

छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवकों ने मचाया उत्पात

Wed, 11 Mar 2015 11:33 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 11 Mar 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
To resist tampering Young men made ??a nuisance
चरक का कुआं स्थित एक धार्मिक स्थल पर अनुष्ठान में शामिल होकर जा रहीं
विज्ञापन
महिलाओं से बाइक सवार तीन युवकों ने अश्लील फब्तियां कर छेड़छाड़ शुरू कर दी। श्रद्धालुओं के विरोध करने पर युवक भाग निकले, लेकिन थोड़ी देर बाद 14-15 साथियों के साथ पहुंचकर उत्पात मचाया। धार्मिक स्थल के बाहर खड़ी दो बाइकें क्षतिग्रस्त कर दीं।

बाहर रखा लाउडस्पीकर भी तोड़ दिया। इससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। शहर कोतवाली पुलिस के पहुंचने से पूर्व आरोपी भाग निकले। जेएमबी इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंससेज के प्रबंधक निदेशक अंचल गुप्ता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामले की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

मंगलवार की रात करीब 9.30 बजे मोहल्ला मोहत्सिम खां में चरक का कुआं के पास एक धार्मिक स्थल पर अनुष्ठन चल रहा था। जेएमबी इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंससेज के मोहल्ला डालचंद निवासी प्रबंधक निदेशक अंचल गुप्ता ने बताया कि वह भी अनुष्ठान में शामिल थे। अनुष्ठान में शामिल होकर जा रहीं महिलाओं पर बाइक पर सवार होकर निकले दूसरे संप्रदाय के तीन युवकों ने अश्लील फब्तियां कसीं।

महिलाओं के विरोध करने पर छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोर होने पर वह कई लोगों के साथ बाहर निकले और विरोध किया। इस पर युवक देख लेने की धमकी देते हुए छोटी मार्केट की ओर भाग निकले।

करीब आधे घंटे बाद आरोपी छह-सात सात बाइकों पर सवार होकर 14-15 साथियों के साथ दोबारा पहुंचे। धार्मिक स्थल के बाहर खड़ी दो बाइक और वहां रखा लाउडस्पीकर तोड़ दिया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने घटना की सूचना एसपी व शहर कोतवाली पुलिस को मोबाइल से दी। सूचना पर शहर कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के  पहुंचने से पहले ही आरोपी जान से मार देने व देख लेने की धमकी देकर भाग निकले।

उन्होंने घटना की तहरीर शहर कोतवाली पुलिस को दी है। शहर कोतवाल अतुल प्रधान का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed