फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger guarding the farm the farmer made morsel

बाघ ने खेत की रखवाली कर रहे किसान को बनाया निवाला

Mon, 24 Oct 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 24 Oct 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Tiger guarding the farm the farmer made morsel
बाघ ने खेत की रखवाली कर रहे किसान को बनाया निवाला - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
जंगल किनारे खेत की रखवाली करने गए एक किसान को बाघ ने अपना शिकार बना लिया। दूसरे दिन किसान का क्षत विक्षत शव जंगल में मिला। सूचना मिलने पर न्यूरिया पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं वन विभाग का कहना है कि जंगल में लकड़ी बीनते समय यह हमला हुआ है।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव मरौरी निवासी 34 वर्षीय बेनीराम रविवार दोपहर बाद जंगल से सटे खेत पर फसल की रखवाली करने गये थे। देर रात तक वापस न आने पर घरवालों ने उनकी तलाश की लेकिन सुराग नहीं लगा। सुबह पुन: गांव वालों ने तलाश की तो उसका शव जंगल में धमेला बीट के 119ए कंपार्टमेंट में पाया गया। बेनीराम के शव पर बाघ के हमले के निशान थे साथ ही दायां पैर पूरी तरह गायब था। गांव वालों की सूचना पर टाइगर रिजर्व के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया और घरवालों को सांत्वना दी। शव घर पहुंचने के बाद मृतक बेनीराम के छोटे भाई फूलचंद्र ने प्रधान रमेश के साथ न्यूरिया थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस गांव पहुंची और शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम को भेजा। देर रात उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

खेत में मिली साइकिल व शर्ट
बेनीराम के पिता मेवाराम ने बताया कि रविवार शाम को वह साइकिल से खेत पर गया था। सुबह तलाशी के दौरान खेत पर साइकिल व शर्ट मिली। इसके बाद जंगल में लाश मिली। मेवाराम ने बताया कि खेत पर रखवाली करते समय पड़ोस के गन्ने में छिपे बाघ ने उसके बेटे को मार डाला और खींच कर जंगल में ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पल में उजड़ गई राजरानी की गृहस्थी
बेनीराम बेहद गरीब था। घर में वृद्ध पिता मेवाराम, मां जगदेई, दो विवाहित भाई क्रमश: डालचंद्र व फूलचंद्र के अलावा पत्नी राजरानी, दो बेटे भजनलाल (10) और विवेक (08) और बेटी निशा (06) है। परिवार पालन को उनके पास मात्र डेढ़ बीघा जमीन है। इस पर तीनों भाई खेती कर गुजारा करते हैं। मिट्टी और छप्पर से बने घर में रहकर बेनीराम पूरे घर का संचालन करता था और अपने सहित दोनों भाई के परिवार व माता पिता की सेवा की जिम्मेदारी निभा रहा था लेकिन बाघ के हमले से उसकी मौत ने परिवार की खुशियां छीन लीं। पत्नी राजरानी की गृहस्थी ही उजड़ गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed