फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger began in fish poaching

टाइगर रिजर्व में शुरू हुआ मछली का अवैध शिकार

Thu, 10 Nov 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 10 Nov 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Tiger began in fish poaching
टाइगर रिजर्व में शुरू हुआ मछली का अवैध शिकार - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
ठंड की दस्तक के साथ ही टाइगर रिजर्व में मछली का अवैध शिकार शुरू हो गया है। जबकि टाइगर रिजर्व बनने के बाद मछली सहित सभी तरह की नीलामी पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इन मछलियों को स्थानीय बाजारो के अलावा उत्तराखंड सहित पंजाब में सप्लाई किया जा रहा है।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व बनने के बाद मछली सहित सभी तरह की गौण उपज की भी नीलाम बंद कर दिया गया है। यहां तक मानव के आवागमन पर भी प्रतिबंध लगा हुआ है, लेकिन इसके बावजूद ठंड की दस्तक के साथ ही वनकर्मियों की सांठगांठ से मछली का अवैध शिकार शुरू हो गया है। शारदा नदी पर नौजल्हा, गभिया सहराई, रमनगरा, गुन्हान और सिमरा तक तथा वमनी नदी और सीमा से सटे नेपाली क्षेत्र में झीलों में भी मछली का अवैध शिकार हो रहा है। चूंकि इन दिनों बाढ़ से पूर्व सीमा क्षेत्र में एसएसबी बीओपी चौकी लग्गाभग्गा वन व टू दोनों चौकियों के जवान बाढ़ के चलते इस पार बुला लिए गए थे और अभी तक उनको वापस नहीं भेजा गया है। ऐसी ही स्थिति सीमा से सटे नेपाल की शुक्ला फांटा सेंच्युरी की भी है। यहां दोनों क्षेत्रों में मछली का शिकार करने के बाद शारदा नदी के घाटों से इस पार लाया जाता है और स्थानीय हाट बाजारों के अलावा खटीमा व पंजाब सहित अन्य महानगरों में सप्लाई की जा रही है। यही नहीं शिकारी मछली पकडने वाले जालों से जिस तरह से मछलिया पकड़ रहे हैं उससे वन क्षेत्र के कछुओं के भी अवैध शिकार की संभावनाएं बढ़ी है। बताते है कि पंजाब आदि महानगरों में ठंड की दस्तक के साथ ही मछली के शौकीनों की डिमांड बढ़ जाती है। यह मछली काफी ऊंचे दामों में सप्लाई की जा रही हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed