फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three women in foreclosure Nine injured

फौजदारी में तीन महिलाओं समेत नौ घायल

Mon, 10 Aug 2015 11:13 PM IST
Bisalpur
Bisalpur Updated Mon, 10 Aug 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नौ स्थानों पर बीते 48 घंटों में हुई फौजदारी की घटनाओं में तीन महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है।  

विज्ञापन

मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी निवासी चांद बाबू को गाड़ी हटाने के विवाद पर मोहल्ले के ही बबलू, शफीक और असलम ने लात घूंसों से पीटकर घायल कर दिया। गांव ढुकसी में मामूली कहासुनी होने पर गांव निवासी रामस्वरूप की गांव के ही जगदीश और राजेंद्र ने पिटाई कर दी। गांव रुरिया निवासी सलामत शाह की पत्नी सुगरा बेगम को गांव के ही शमशाद, इरशाद अली और कलुआ ने बच्चों के विवाद में पीटकर घायल कर दिया। गाली देने से मना करने पर मोहल्ला पटेल नगर निवासी संजीव को मोहल्ले के ही रामनाथ ने पीटकर घायल कर दिया। मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी वीरेंद्र कुमार की पत्नी मीना देवी की मोहल्ले के ही विनोद, कमलेश, प्रमोद और राज बहादुर ने पिटाई कर दी। गांव मटेना निवासी बेंचेलाल को गांव के ही मैकूलाल, डोरीलाल, मेवाराम और धर्मपाल ने मारापीटा। खेत पर पानी चलाने को लेकर गांव चौंसरा निवासी नेतराम की पत्नी उमा देवी को गांव के ही प्रभुदयाल, धर्मपाल, राजू और बाबूराम ने पीटकर घायल कर दिया है। थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि हमलावरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed