फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three months on the run from vicious Tighten the screws on traffickers

तीन महीने से फरार शातिर  तस्कर पर कसा शिकंजा

Thu, 16 Jun 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Thu, 16 Jun 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
तीन महीने से एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में फरार चल रहे शहर के शातिर चरस तस्कर पर कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी कोतवाली पुलिस ने की है। आरोपी के घर की कुर्की करने के लिए पुलिस ने उद्घोषणा नोटिस प्राप्त कर लिया है, जिसको उसके घर पर चस्पा किया जाएगा। इसके अलावा उसकी धरपकड़ के लिए सुरागरसी भी तेज कर दी है। 
विज्ञापन

बता दें कि 26 मार्च को कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला मदीनाशाह में मुखबिर की सूचना पर एक मकान में दबिश दी थी, जिसमें बड़ी मात्रा में चरस, नशीले इंजेक्शन और स्मैक बरामद की गई थी। मौके से दो युवक गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजे गए। हालांकि मुख्य तस्कर मदीनाशाह निवासी बाबू पुलिस को गच्चा देकर भाग निकला था। तीन महीने से मामला ठंडे बस्ते पड़ा हुआ था। अब दुबारा आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट से कुर्की की उद्घोषणा का आदेश प्राप्त कर लिया है, जिसको आरोपी के घर पर चस्पा किया जाएगा। विवेचक एके सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया जा चुका है। मुख्य आरोपी पर दबाव बनाने के लिए कुर्की की तैयारी की जा रही है। कुर्की की उद्घोषणा के लिए न्यायालय से अनुमति मिल गई है, जिसके अनुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed