फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three killed in accident in Uttarakhand, including the couple, daughter injured

हादसे में उत्तराखंड के दंपति समेत तीन मरे, पुत्री घायल

Sun, 28 Feb 2016 08:22 PM IST
पीलीभीत/न्यूरिया।
पीलीभीत/न्यूरिया। Updated Sun, 28 Feb 2016 08:22 PM IST
विज्ञापन
Three killed in accident in Uttarakhand, including the couple, daughter injured
टनकपुर हाइवे पर थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव टांडा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई। भीषण हादसे में कार के परखचे उड़ गए। हादसे में कार सवार उत्तराखंड के सितारगंज निवासी कपड़ा कारोबारी/पत्रकार 48 वर्षीय राकेश चंद्र गुप्ता, उनकी पत्नी अनीता गुप्ता और कार चालक 26 वर्षीय अजय पाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दंपति की बेटी ऐश्वर्या घायल हो गई। घायल पुत्री शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है, जहां हालत गंभीर होने पर उसे डॉक्टर ने आईसीयू में रखा है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के कस्बा सितारगंज निवासी राजेश गुप्ता ने बताया कि उनके बड़े भाई राकेश चंद्र गुप्ता पीलीभीत में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने आए थे। साथ में उनकी पत्नी अनीता गुप्ता और बेटी ऐश्वर्या थीं। बीती रात वापस जाते समय थाना न्यूरिया क्षेत्र में गांव टांडा के पास अज्ञात वाहन ने उनकी वैगनआर कार में टक्कर मार दी, जिससे कार के परखचे उड़ गए। कार सवार भाई-भाभी व चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी ऐश्वर्या (20) घायल हो गई। घायल बेटी को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर ने उसे आईसीयू में रखा है। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार के तमाम लोग जिला अस्पताल पहुंचे। एसओ दलवीर सिंह ने बताया कि मृतक पत्रकार के भाई राजेश की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम के बाद तीनों शवों को परिवार वालों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


तीन बच्चों के सिर से उठा मां-बाप का साया
पीलीभीत। हादसे में मारे गए दंपति के तीन बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। आईसीयू में जिंदगी और मौत से जूझ रही बेटी ऐश्वर्या को अभी यह नहीं मालूम है कि उसके माता-पिता अब इस दुनियां में नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में पत्नी और चालक के साथ मारे गए राकेश चंद्र गुप्ता चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनके सभी भाइयों का अपना कारोबार है। मृतक के दो पुत्र 19 वर्षीय अभय गुप्ता, 17 वर्षीय साहिल और पुत्री 20 वर्षीय ऐश्वर्या है। सभी बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। परिवार वालों ने आईसीयू में भर्ती ऐश्वर्या को अभी यह नहीं बताया है कि उसके माता-पिता अब इस दुनियां में नहीं रहे हैं। उधर, हादसे की खबर जब लोगों को मिली तो सितारगंज से परिवार वालों के साथ तमाम शुभचिंतक जिला अस्पताल पहुंचे। तीनों शवों को देखकर भीड़ में मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। सभी लोग उनके कुशल व्यवहार और मृदुभाषी होने के कारण प्रशंसा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed