{"_id":"6af1fd2316023e01d5063ba1","slug":"interstate-gang-that-befriended-victims-on-dating-apps-to-carry-out-robberies-busted-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-84886-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: डेटिंग एप पर दोस्ती कर लूटपाट करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: डेटिंग एप पर दोस्ती कर लूटपाट करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश
विज्ञापन
मां-बेटी गिरफ्तार, झूठे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर करती थीं अवैध वसूली
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डेटिंग एप के माध्यम से लोगों से दोस्ती कर नशीला पदार्थ पिलाकर लूटपाट करने और झूठे दुष्कर्म के मामलों में फंसाने की धमकी देकर वसूली करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। क्राइम ब्रांच बड़खल की टीम ने कार्रवाई करते हुए गिरोह की दो महिला आरोपियों (मां और बेटी) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस कमिश्नर सतेंद्र गुप्ता के दिशा-निर्देशों और डीसीपी क्राइम जयवीर राठी व एसीपी क्राइम आमन यादव के मार्गदर्शन में यह सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच बड़खल के प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि दोनों महिला आरोपी आपस में मां-बेटी हैं (मां की उम्र 50 और बेटी की उम्र 24 वर्ष है)। यह शातिर गिरोह डेटिंग एप के जरिए लोगों को फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट भेजकर अपने जाल में फंसाता था। इसके बाद पीड़ितों को मिलने के बहाने होटल बुलाया जाता था, जहां उन्हें नशीला पदार्थ खिलाया या पिलाया जाता था। नशे की हालत में पीड़ितों से नकदी व कीमती सामान लूटकर आरोपी महिलाएं मौके से भाग जाती थीं। यह गिरोह मुख्य रूप से अच्छे आर्थिक बैकग्राउंड वाले लोगों को अपना निशाना बनाता था। वारदात के बाद आरोपी महिलाओं द्वारा पुलिस थानों में झूठी दुष्कर्म की शिकायत देने की धमकी दी जाती थी या मुकदमे दर्ज करवाकर कानूनी शिकंजे में फंसाने का भय दिखाया जाता था। इस डर का फायदा उठाकर पीड़ितों पर भारी दबाव बनाया जाता था और उनसे मोटी रकम वसूली जाती थी।
अंडमान और दिल्ली-एनसीआर में भी फैला है नेटवर्क
क्राइम ब्रांच बड़खल के प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर के नेतृत्व में की गई प्रारंभिक जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि इस गिरोह ने केवल फरीदाबाद या दिल्ली-एनसीआर ही नहीं, बल्कि अंडमान और सूरत जैसे दूरदराज के क्षेत्रों में भी इसी तरह की कई वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्त में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके द्वारा ठगी गई कुल रकम का सुराग लगाया जा सके।