फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Thieves stuffed in three places in one night

एक रात मेें तीन स्थानों पर चोरों ने समेटा सामान

Thu, 31 Aug 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत। Updated Thu, 31 Aug 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
Thieves stuffed in three places in one night
चोर
तहरीर मिलने पर पुलिस ने छिटपुट चोरी बता बचाई साख 
विज्ञापन

पुलिस चोरों की तलाश में सुरागरसी करती रही और चोरों ने एक बार फिर दस्तक देकर बंदोबस्त की कलई खोलकर रख दी। शहर से लेकर देहात क्षेत्र में दस्तक देकर एक रात में तीन स्थानों से हजारों का सामान समेट लिया। इसकी दूसरे दिन सूचना मिलने पर पुलिस ने छिटपुट चोरी बता मामले को टाल दिया है। अफसर भी पुराने रटेरटाए बयान देकर बचाव करने में जुटे रहे।  
पहली वारदात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बेनी चौधरी में हुई। यहां के निवासी मोहम्मद जफर इदरीशी के दो मकान आसपास है। बुधवार रात को एक मकान में ताला लगा था और दूसरे मकान में परिवारीजन सोने चले गए। इस बीच बंद मकान के ताले तोड़कर चोर भीतर घुस गए और सामान खंगालना शुरू कर दिया। यहां से चोर 19 हजार रुपये और पीतल के वर्तन चोरी कर ले गए। बृहस्पतिवार सुबह मकान स्वामी को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को धटना की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने छोटी चोरी बता टाल दिया।  
विज्ञापन


बरखेड़ा में दो स्थानों पर चोरी
बरखेड़ा। क्षेत्र में धार्मिक स्थल समेत दो स्थानों पर चोरों ने वारदात की। ग्राम रंपुरा नत्थू निवासी महावीर पुत्र गिरधारीलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी दुकान है। बुधवार रात चोर दुकान के ताले तोड़कर घुसे और दस हजार का सामान चोरी कर ले गए। इसके अलावा ग्राम गुलडा मचवापुर गांव निवासी नरेश मिश्रा ने बताया कि गांव में स्थित मंदिर में सोहर पैनल लगवाया गया था। जिसको चोर बुधवार रात समेट ले गए। दोनों घटनाओं की तहरीर पुलिस को दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed