फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   theft

बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों का माल उड़ाया

Fri, 26 Jun 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Fri, 26 Jun 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
theft
शहर की आवास विकास कॉलोनी के सी ब्लाक निवासी नूरमोहम्मद गुरुवार को सुबह परिवार के साथ रिश्तेदारी में बहेड़ी गए थे। रात को बारिश के कारण वह वापस नहीं लौट सके। इस बीच रात को किसी समय चोरों ने बंद घर देख मेनगेट पर लगा कुंडा तोड़ दिया। इसके बाद अंदर कमरे का ताला तोड़कर बेड की दराज में रखे करीब तीन तोला सोने के जेवरात और 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। शुक्रवार सुबह वापस आने पर मेनगेट का ताला टूटा देख घरवालों को अनहोनी की आशंका हुई। अंदर जाकर देखा तो बेड और अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। सामान चेक कर आभूषण और नकदी गायब होने पर घर वालों को चोरी की जानकारी हुई। इस पर नूर मोहम्मद ने पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद ठेका चौकी से एक सिपाही पहुंचा और तहरीर चौकी भिजवा देने की बात कहकर चला गया। दोपहर को नूरमोहम्मद ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल अतुल प्रधान ने बताया कि चोरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द खुलासे का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed