{"_id":"586e92d54f1c1b005215b346","slug":"the-young-man-threw-the-dead-corpse-pits","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर लाश गड्ढे में फेंकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या कर लाश गड्ढे में फेंकी
Fri, 06 Jan 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 06 Jan 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या कर लाश गड्ढे में फेंकी
Link Copied
कंजानाथ पट्टी गांव के पास करीब 30 वर्षीय युवक का शव सड़क किनारे गड्ढे में पड़ा मिला। उसकी गमछे से गला दबाकर हत्या की गई थी। इसका पता लगने पर इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बृहस्पतिवार सुबह जहानाबाद थाना क्षेत्र के कंजानाथ पट्टी गांव स्थित एक निजी स्कूल के पास सड़क किनारे गड्ढे में युवक का शव पड़ा मजदूरों ने देखा। उसके गले में गमछे का फंदा लगा हुआ था। ऊपर से चादर लिपटी हुई थी। पैरों में मोजे पहने था, लेकिन जूते गायब थे। सड़क निर्माण कार्य करने पहुंचे मजदूरों ने शव देखा तो गांव वालों को जानकारी दी। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर जहानाबाद राकेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तलाशी लेने पर कपड़ों से कोई पहचान की चीज नहीं मिली। पुलिस के कोशिश करने के बावजूद शव की शिनाख्त नहीं हुई, जिसके बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया है। इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि युवक की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से संपर्क किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या कहीं दूसरी जगह की गई होगी और लाश को यहां लाकर फेंक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।