{"_id":"581b359c4f1c1bc03243761b","slug":"the-young-man-came-out-of-the-pits-rs-atm-guards","type":"story","status":"publish","title_hn":" रुपये निकालने आया युवक एटीएम गार्ड से भिड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपये निकालने आया युवक एटीएम गार्ड से भिड़ा
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 03 Nov 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छतरी चौराहा स्थित बड़ौदा बैंक के एटीएम गार्ड से रुपये निकालने आए युवक ने अभद्रता की। गार्ड ने विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी।
मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी संजीव कुमार उर्फ गोलू बैंक ऑफ बड़ौदा के छतरी चौराहा स्थित एटीएम पर गार्ड है। पीड़ित ने बताया कि बुधवार रात वह ड्यूटी पर था। इस बीच एक युवक रुपये निकालने के लिए आया। कार्ड मशीन में न जाने पर उसने बैंक अधिकारियों को गाली देना शुरू कर दिया। इस पर गार्ड ने एटीएम कक्ष में जाकर गाली देने से मना किया। इस पर आरोपी युवक ने खुद को एक अफसर का रिश्तेदार बताकर उससे अभद्रता की। हंगामा बढ़ने पर गार्ड ने पास की कस्बा पुलिस चौकी पर मौजूद पुलिस कर्मियों को घटना बताई। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी भाग निकला।