फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The woman killed was shot

महिला की गोली मारकर की हत्या

Sun, 16 Aug 2015 08:30 PM IST
पूरनपुर।
पूरनपुर। Updated Sun, 16 Aug 2015 08:30 PM IST
विज्ञापन
The woman killed was shot
पंद्रह अगस्त की सुबह बदमाशों ने गांव पिपरिया लाला निवासी सीताराम के घर में घुसकर उनकी पत्नी 50 वर्षीय कुसमा देवी की गोली मारकर हत्या कर दी। फायर की आवाज जागे सीताराम ने घर में घुसे एक बदमाश को लाठी मार कर घायल कर दिया। इस पर भाग रहे बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। कंधे के पास गोली लगने से वह घायल हो गए। गंभीर हालत में इलाज के लिए उन्हें बरेली ले जाया गया है। पुलिस ने सीताराम के भतीजे रामनिवास की तहरीर पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ घर में घुसकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


65 वर्षीय सीताराम का घर गांव के पश्चिम छोर पर है। घटना की रात सीताराम और उसकी पत्नी कुसमा देवी आंगन में अलग-अलग चारपाई पर सो रहे थे। सीताराम के भतीजे रामनिवास यादव ने बताया कि रात करीब तीन बजे चाचा सीताराम ने घर की छत पर चढ़कर बदमाशों के होने पर शोर मचाया। लेकिन जब तक लोग एकत्र होते बदमाश भाग चुके थे। रामनिवास ने बताया कि बदमाशों ने मच्छरदनी लगाकर सो रही चाची कुसमा देवी के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। चाचा ने एक बदमाश को लाठी मारी तो भाग रहे बदमाशों में से एक ने उन पर भी फायर कर दिया। घायल हालत में उन्हें पहले सीएचसी फिर बरेली ले जाया गया है। रामनिवास ने बताया कि उसके चाचा की किसी से रंजिश नहीं है। उनके कोई संतान भी नहीं है। उनके पास दो एकड़ कृषि भूमि है। लूट की संभावना से इंकार करते हुए कहा कि घर का सामान भी बिखरा नहीं मिला। रामनिवास का कहना है कि उसके चाचा के वापस आने पर ही पूरी घटना की जानकारी हो सकेगी। इधर एएसपी सुधीर कुमार सिंह, सीओ राजेश्वर सिंह ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


मृतक के परिवार वाले किसी रंजिश से इनकार कर रहे हैं। घर का सारा सामान भी मौजूद है। कुसमा की क्यों और किसने हत्या की आदि बिंदुओं पर जांच की जा रही है। शीघ्र घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शक्ति सिंह, इंस्पेक्टर पूरनपुर   

कुसमा से की थी दूसरी शादी
पूरनपुर। रामनिवास ने बताया कि उसकी चाची की करीब 20 साल पहले मौत हो गई थी। तब वे लोग छोटे थे। चाचा की यह दूसरी शादी है, चाची बिहार की थीं। पति-पत्नी में भी कोई विवाद नहीं था।


विधायक ने घटना के खुलासा के दिए निर्देश
विधायक पीतमराम ने शनिवार को गांव पिपरिया लाला में मृतक के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने गांव में मौजूद एएसपी, सीओ से घटना का शीघ्र वर्कआउट कराने को कहा। साथ ही पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। विधायक के साथ सपा नेता शलभ सक्सेना, नोमान अली वारसी, राजपाल भारती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed