फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The wife of adolescent sexual and rape

किशोर से कुकर्म और मजदूर  की पत्नी से रेप

Sun, 26 Jun 2016 11:14 PM IST
Updated Sun, 26 Jun 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
किराना दुकान पर सामान लेने गए पंद्रह वर्षीय किशोर से दुकानदार ने कुकर्म कर दिया। किशोर का इलाज कराने के बाद उसके पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा बरखेड़ा क्षेत्र में दीवार फांदकर घर में घुसे युवक ने महिला से तमंचे के बल पर दुराचार किया। चीख-पुकार सुनकर जागे घरवालों ने उसको पकड़ लिया। इस बीच आरोपी के परिवारीजन भी आ गए और मारपीट कर उसको छुड़ा ले गए। महिला की तहरीर पर रेप का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

तहरीर में कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने बताया कि पंद्रह जून की सुबह उसका बेटा मोहल्ले में ही परचून की दुकान पर सामान लेने गया था। आरोप है कि दुकान स्वामी असलम उर्फ पटरी ने उसको पकड़ लिया। बहला-फुसलाकर अपने बंद मकान में ले गया। जहां उसके साथ कुकर्म किया। किशोर चीख न कर सके, इसलिए उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। घरवालों को बताने पर मारने की धमकी देकर भगा दिया। घर पहुंचने पर किशोर के खून से लथपथ कपड़े देख परिवारवालों के होश उड़ गए। पहले तो उसने कुछ नहीं बताया, लेकिन जोर देने पर सब कुछ बता दिया। किशोर की तबीयत बिगड़ने पर घरवालों ने उसका इलाज बरेली और रामपुर के एक अस्पताल में कराया। यहां हालत में सुधार होने पर मेडिकल रिपोर्ट के साथ तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। इस पर कोतवाल हरगोविंद सिंह ने मुकदमा दर्जकर बालक का मेडिकल कराया। केस दर्ज होते ही आरोपी की भी दबिश देकर गिरफ्तारी कर ली गई। पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया गया। 
विज्ञापन

पीलीभीत/बरखेड़ा।  बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति उत्तराखंड के खटीमा में मजदूरी करने गया हुआ है। शनिवार रात वह घर पर सो रही थी। परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। इसी बीच गांव का ही एक युवक दीवार फांदकर घर में घुस आया। इसके बाद तमंचे के बल पर आरोपी ने उससे दुराचार किया। आरोपी को भागते वक्त घरवालों ने पकड़ लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। पुलिस को सूचना दी जा रही थी कि युवक के घरवाले आए और  मारपीट कर उसे छुड़ा ले गए। इस दौरान आरोपी की चप्पल और मोबाइल फोन भी मौके पर ही छूट गया। महिला ने दोनों चीजें पुलिस की सुपुुर्दगी में देकर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरोगा पर मनमाफिक तहरीर लिखाने का आरोप 
घटना को लेकर रविवार को मामला छेड़छाड़ और दुराचार के बीच फंसा रहा। महिला मामले को दुराचार कहती रही, लेकिन तहरीर में छेड़छाड़ की बात लिखी हुई थी। इसका पता लगते ही महिला ने जिरौनिया चौकी प्रभारी पर मनमाफिक तहरीर लिखाने का आरोप लगा दिया। हंगामा बढ़ने पर सीओ बीसलपुर बीपी सिंह मौके पर पहुंच गए और महिला को शांत कराया। इसके बाद महिला के मुताबिक, दुराचार की तहरीर पुलिस को दी गई। जिसके आधार पर कार्रवाई की गई है। हालांकि, दरोगा अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बता रहा है। 

पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। जांच के दौरान यह भी पता लगा है कि दोनों के बीच समझौते का प्रयास चल रहा था। इसी के चलते कार्रवाई में देरी हुई है। 

- निर्मल कुमार बिष्ट, सीओ सिटी 

महिला की ओर से दोबारा दी गई तहरीर में रेप का आरोप लगाया गया है। इसी के आधार पर थाना पुलिस को केस दर्जकर कार्रवाई के निर्देश दिए। दरोगा पर लगे आरोप की जांच की जा रही है। 
- बीपी सिंह, सीओ बीसलपुर 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed