{"_id":"f1e5bd54277786150f95032964c008bf","slug":"the-water-corporation-officials-attacked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों का जल निगम अधिकारियों पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों का जल निगम अधिकारियों पर हमला
पीलीभीत
Updated Thu, 05 Feb 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से सटे ग्राम बरहा में प्रस्तावित ओवरहेड टैंक के निर्माण की जमीन की
विज्ञापन
जांच को पहुंचे जल निगम के स्टाफ पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इसमें
सहायक अभियंता एके पांडेय, अवर अभियंता सुरेश कुमार समेत सात लोग घायल हो
गए। जल निगम अधिकारियों ने मामले की तहरीर सुनगढ़ी थाने में दी गई है।
बरहा गांव में ओवरहेड टैंक निर्माण को जगह आवंटित होने के बाद बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण डीएम से मिले थे और उन्होंने निर्माण कार्य स्वीकृत स्थान पर न होकर किसी दूसरे स्थान पर कराए जाने का आरोप लगाया था। इस पर डीएम ने जल निगम के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर जांच के निर्देश दिए थे।
डीएम के निर्देश पर दोपहर को जल निगम के सहायक अभियंता एके पांडेय स्टाफ के गंगाराम, गंगादीन के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पहले से मौजूद ग्रामीणों ने जल निगम के स्टाफ से झगड़ा शुरू कर दिया। बात बढ़ने पर ग्रामीणों ने जल निगम की टीम पर पथराव कर दिया। इसमें सहायक अभियंता एके पांडेय, जेई सुरेंद्र कुमार, गंगादीन, गंगाराम, चालक कृष्णकुमार, दिनेश कुमार व अर्पित कुमार घायल हो गए।
स्टाफ ने इसकी सूचना सुनगढ़ी पुलिस व आला अधिकारियों को दी। जिसपर एसडीएम सदर रामप्रकाश व सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। एसओ बृजेश सिंह ने बताया कि जल निगम के अधिशासी अभियंता अयोध्या प्रसाद यादव की ओर से 15 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर मिली है। जिसमे सभी पर सरकारी काम में बाधा डालने, हमला करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।