फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The villagers surrounded the police to destroy the beef

गोमांस नष्ट कराने गई पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा  

Wed, 31 Aug 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो पूरनपुर।
अमर उजाला ब्यूरो पूरनपुर। Updated Wed, 31 Aug 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
The villagers surrounded the police to destroy the beef
बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पुलिसकर्मियों से की धक्का-मुक्की, डीसीएम में तोड़फोड़
एक दिन पहले डीसीएम से बरामद 77 क्विंटल गोमांस को नष्ट कराने सिरसा गांव पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेर लिया। मांस दफन करने का विरोध करते हुए भीड़ ने पुलिस से धक्का मुक्की की। डीसीएम के शीशे भी तोड़ दिए। बाद में संभ्रांत नागरिकों के आने पर मामला शांत कराया जा सका। 

बता दें कि सोमवार सुबह डीसीएम में भरकर लखीमपुर से अमरोहा ले जाए जा रहा 77 क्विंटल गोमांस पुलिस ने बरामद किया था। देर शाम पुलिस बरामद किए गए मांस को नष्ट कराने सिरसा गांव पहुंची। पुलिस गांव में मांस को दफन कराने के लिए गड्ढा खुदवाने लगी तभी ग्रामीण जमा हो गए और मांस दफन कराने का विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि मांस दफन करने से गांव में दुर्गंध फैलेगी। कुछ ही देर में भीड़ बढ़ी और बेकाबू हो गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की शुरू कर दी। पुलिस की एक न सुनी। यही नहीं डीसीएम में भी तोड़फोड़ करने लगे। इसकी जानकारी पर गांव के संभ्रांत लोग मौके पर पहुंचे। किसी तरह मामले को शांत कराया गया। बाद में पुलिस ने गहरा गड्ढा खुदवाकर मांस नष्ट किया। एसएसआई राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि सिरसा गांव में मांस नष्ट कराने के दौरान विवाद हुआ था, लेकिन पुलिस से अभद्रता नहीं हुई थी। बाद में मामला शांत हो गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed