फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The two women entered the house Including three beaten

घर में घुसकर दो महिलाओं समेत तीन को पीटा

Tue, 20 Oct 2015 06:37 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Tue, 20 Oct 2015 06:37 PM IST
विज्ञापन

खेल-खेल में बच्चों के बीच विवाद बड़ों के बीच पहुंच गया। दोनों बच्चों को डांटे जाने से क्षुब्ध दूसरे पक्ष के लोग मोहल्ला खैरुल्लाशाह निवासी निहाल के घर घुस आए और उसकी पिटाई कर दी। जब मां और चाची बचाने आईं तो हमलावरों ने उन्हें भी पीटा। जिससे तीनों घायल हो गए। पुलिस ने घायल निहाल की ओर से मोहल्ले के ही चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

मोहल्ला खैरुल्लाशाह निवासी निहाल ने बताया कि उनका भतीजा तसलीम मोहल्ले के ही जाकिर के बच्चों के साथ खेल रहा था। किसी बात को लेकर बच्चों में विवाद हो गया। इस पर वह मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों को डांट दिया और घर आ गया। जाकिर अपने बच्चे को डांटने से नाराज हो गया। गुस्साए जाकिर अपने परिवार के तीन अन्य सदस्यों के साथ निहाल के घर घुस गए और लाठी, डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। निहाल की मां नसरत और चाची आसमीन बचाने आईं तो हमलावरों ने उन्हें भी मारापीटा। पिटाई से तीनों घायल हो गए। निहाल को गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस ने निहाल की ओर से जाकिर, गुड्डू, वहीद और सगीदा बेगम के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed