फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The two sides in the village Mahadia In the clash , cross Reports

गांव महादिया में दो पक्षों में मारपीट, क्रास रिपोर्ट

Sat, 03 Oct 2015 10:39 PM IST
Purnpur
Purnpur Updated Sat, 03 Oct 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन

गांव महादिया में विवाद पर दो पक्षों में मारपीट हुई। पुलिस ने क्रास रिपोर्ट दर्ज की है। मारपीट की एक अन्य घटना में गांव बिलहरी में घर के बाहर गाय बांधने पर युवती की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने युवती की ओर से चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

गांव महादिया निवासी मोतीराम की पुत्रवधू पड़ोसी के घर चली गईं। इस पर मोतीराम ने आपत्ति की। इस पर मोतीराम और डालचंद पक्ष में विवाद पर मारपीट शुरू हो गई। पुलिस ने मोतीराम की ओर से गांव निवासी मिश्री, डालचंद, रवि और डालचंद की पत्नी कलावती के खिलाफ जबकि डालचंद की और से मोतीराम, विजयपाल, बोधी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। डालचंद का आरोप है कि मोतीरामा पुत्रवधू की पिटाई कर रहे थे। इस पर उसकी पुत्री गोदावरी ने इसका विरोध किया। तब गोदावरी की पिटाई कर दी गई। मारपीट की अन्य घटना में गांव बिलहरी निवासी केशवराम की पुत्री पिंकी देवी की गाय घर के बाहर बंधी थी। आरोप है कि उसके पड़ोसियों ने इसका विरोध कर गाली-गलौज शुरू कर दी। गालियां देने के विरोध पर पिंकी देवी की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने पिंकी देवी की ओर से गांव निवासी आनंद प्रकाश, सुधीर कुमार, पाये लाल, पुत्तूलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed