फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The two on the ground occupation Sides clash , 15 injured

जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 15 घायल

Wed, 16 Sep 2015 11:05 PM IST
Bisalpur
Bisalpur Updated Wed, 16 Sep 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव पुरैनिया रामगुलाम में बुधवार की शाम विवादित जमीन पर कब्जा करने को लेकर चले लाठी-डंडों और धारदार हथियारों के प्रहारों से दोनों पक्षों के 15 लोग घायल हो गए हैं। एक पक्ष की एक विवाहिता ने दूसरे पक्ष पर अपने शरीर पर पहने जेवर लूटने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव पुरैनिया रामगुलाम में बुधवार की शाम विवादित जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में पहले कहासुनी, गाली गलौज हुई और बाद में दोनों पक्ष लाठी-डंडे, धारदार हथियार लेकर आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। मारपीट में एक पक्ष के छेदालाल, ओमप्रकाश, वीरपाल, उनकी पुत्री पूजा, धर्मपाल, उनकी पत्नी पार्वती देवी और नन्हे लाल घायल हुए हैं। दूसरे पक्ष के श्रीकृष्ण, उनकी पत्नी प्रेमवती, उनकी पुत्री पूजा, वीरेंद्र कुमार, उनकी पत्नी गीता देवी, जितेंद्र कुमार और ठाकुर दास घायल हुए हैं। एक पक्ष के छेदालाल और दूसरे पक्ष के श्रीकृष्ण ने कोतवाली में एक दूसरे के विरुद्ध तहरीर दे दी है। वीरेंद्र कुमार की पत्नी गीता देवी ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसके कानों में पहने सोने के दो कुंडल, नाक में पहने सोने का फूल और गले में पहने सोने का मंगलसूत्र लूट लिया है। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। देर सायं तक पुलिस इस घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर सकी थी। हलका दारोगा बलवीर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उन्होंने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टयता महिला के जेवर लूटे जाने की बात गलत पाई गई है। उन्होंने बताया कि विवादित जमीन के स्वामित्व को लेकर दोनों पक्षों का मामला कोर्ट में चल रहा है, फिर भी दोनों पक्ष भिड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed